हरदोई: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस का आयोजन
Hardoi, Hardoi | Mar 6, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने हाल ही में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा सम्मानित किये गए किसान धर्मेन्द्र सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने कृषक धर्मेन्द्र की सराहना की। कृषक ने प्राकृतिक खेती से पैदा किये गए गेहूँ का प्रदर्शन किया। डीएम ने कहा किसानों की समस्याओ का निस्तारण कराया जाए