अनूपपुर: जिला मुख्यालय, फुनगा और पयारी क्षेत्र में घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर प्रशासन सख्त, 7 सिलेंडर जब्त
अनूपपुर जिले में घरेलू रसोई गैस के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 7 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं। कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अनूपपुर, फुनगा और पयारी क्षेत्र में होटल, चाट भंडार और मिष्ठान दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। लगातार जांच जिले में जारी रहेगी।