फुलवरिया: गणेश डूमर तकिया गांव में जहरीले जीव के काटने से एक किशोरी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
श्रीपुर थाना क्षेत्र के गणेश डूमर तकिया गांव में जहरीले जीव के काटने से एक किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। परिजनों की सतर्कता और समय पर उपचार मिलने से उसकी हालत में सुधार है। चिकित्सकों ने किशोरी को फिलहाल अपनी निगरानी में रखा है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे मिले जानकारी के अनुसार गणेश डूमर तकिया गांव निवासी अफरोज आलम की 15 वर्षीय पुत्री खुशनुमा परवीन है।