रामगढ़: मांदला गांव में तेज हवाओं का कहर, ट्रांसफार्मर पोल सहित परचून की दुकान पर गिरा, हजारों की क्षति, रातभर गुल रही बिजली
Ramgarh, Alwar | Jun 7, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के मांदला गांव में शनिवार देर शाम आई तेज आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया। गांव के सड़क किनारे लगा सिंगल फेस विद्युत ट्रांसफार्मर तेज हवाओं के कारण पोल सहित उखड़कर सड़क के दूसरी ओर स्थित एक परचून की दुकान पर जा गिरा। हादसे में दुकान की सीमेंट टीनशेड, मुख्य गेट और अंदर रखा काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया।