निम्बाहेड़ा: बिनोता में झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, एनीकेट छलके, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कई मार्गों पर आवागमन थमा
शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा उपखंड के बिनोता क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुई तेज बारिश से नदी नालों में पानी की तेज आवक हुई और कई एनीकेट ओवरफ्लो होकर बहने लगे। संस्कृत स्कूल मार्ग की पुलिया पर पानी आने से आवागमन रोकना पड़ा। दूसरी ओर बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को संजीवनी मिली। किसानों ने राहत की सांस लेते हुए अच्छी पैदावार की उम्मीद जत