जीरापुर: पीपल्दा के पास तेज रफ्तार कार ने खड़ी बाइक को टक्कर मारी, पति की मौत, पत्नी घायल।
जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपल्दा के पास बुधवार शाम 5 बजे के लगभग एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में उभापन निवासी ईश्वर पिता नारायण सिंह सौंधिया (30) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।