श्योपुर। जिले की वीरपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम हीरापुरा में बने सरकारी स्कूल में गाय-भैंस बांधने का मामला सामने आया हैं, जिसमंे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सुबह 11 बजे स्कूल पहंुचकर मामले की हकीकत जानी और वीडियो बना लिया तथा शिक्षको से जानकारी ली तो उन्होंने बदसलूकी की, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही की मांग की हैं।