काछोला थाना क्षेत्र में चोर गिरोह लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात उम्मेदपुरा गांव में चोरों ने तीन मंदिरों को निशाना बनाया। बदमाशों ने दानपात्रों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी उड़ा ली। ग्रामीणों की रिपोर्ट पर आज रविवार शाम करीब पांच बजे मामला दर्ज कर पुलिस ने चोरी की वारदात की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में जुटने की बात कही है।