मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में टेढ़वा नदी के किनारे गुरुवार रात 8 बजे एक नवजात का कटा हुआ सर मिलने से सनसनी फैल गई। सिर झाड़ी में पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने नवजात का कटा हुआ सर देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चे का धड़ खोजने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।