सत्य सनातन रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चहन सिंह बलियान ने प्रधानमंत्री से इस्लाम पर श्वेत पत्र जारी करने और हिन्दुओं को अमेरिका की तर्ज पर स्वचालित हथियार खरीदने की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले 11 वर्षों में मुसलमानों को पिछली 70 वर्षों की सरकारों से भी अधिक मजबूत किया है।