गिरिडीह: संदिग्ध हालत में 11 वर्षीय बच्ची की मौत, सांप काटने की आशंका में झाड़-फूंक भी कराया गया
बैंगाबाद और देवघर के बॉर्डर पर स्थित पत्थर जोड़ गांव की रहने वाले 11 वर्षीय प्रिया मरांडी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। सदर अस्पताल में मंगलवार को 2 बजे चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने घर ले गए। बताया गया कि बिरसा मरांडी की पुत्री प्रिया मरांडी की तबियत अचानक हो गई और इसके मुंह से झांक आने लगा।