दुमका: ईस्टर्न रेलवे द्वारा दुमका रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाने पर भड़के आंदोलनकारी
Dumka, Dumka | Apr 5, 2024 शुक्रवार को ईस्टर्न रेलवे द्वारा दुमका रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाने पर आंदोलनकारी भड़क गए। लगभग 2 वर्ष पूर्व रेलवे स्टेशन परिसर से कोल डंपिंग यार्ड की शुरुआत हुई। उसके बाद स्थानीय लोग कई बार जिला प्रशासन से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने की मांग कर रहे है लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई।