दुमका: शिकारीपाड़ा थाना के सीतासाल गांव के समीप झाड़ियों में मिला 6 साल के मासूम का शव, PJMCH में शव का हुआ पोस्टमार्टम
Dumka, Dumka | Apr 5, 2024 कल गुरुवार को दुमका जिला के शिकारीपाडा थाना क्षेत्र के सीतासाल गांव का रहने वाला 6 साल का मासूम खेलने घर से निकाला लेकिन उसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। आज शुक्रवार को उसका शव गांव के समीप झाड़ियां में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दुमका के PJMCH में पोस्टमार्टम कराया।