पटना ग्रामीण: राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने वाला अपराधी गिरफ्तार, पटना SSP ने दी जानकारी
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी दी गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस ने सिवान से गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम करीब 4:00 बजे पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने मामले की जानकारी दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से डायरी भी मिली है। जिसमें कई लोगों के नंबर्स मिले हैं।