बिंद: बिंद में तेज आंधी और बारिश से सुहाना हुआ मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत
Bind, Nalanda | May 29, 2026 बिंद प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह आसमान में काले बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। इसके बाद तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान आसमान में लगातार बिजली भी कड़कती रही, जिससे लोग कुछ देर के लिए सहम गए। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से पड़