चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में SIR 2026 को लेकर भाजपा के ग्वालियर संभाग प्रभारी निशांत खरे ने 24 नवंबर दोपहर को चाचौड़ा में बैठक ली। भाजपा के जिला अध्यक्ष, चाचौड़ा विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए। सभी से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सहयोग कर पूर्ण निष्ठा अनुशासन और समय के साथ पूरा कराने पर जोर दिया।