गुण्डरदेही: चैनगंज में गायत्री परिवार द्वारा पाँच दिवसीय महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कलश शोभायात्रा निकालकर किया गया
आत्मीय भाइयों एवं बहनों आपको आमंत्रित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि वेदमाता, देवमाता, विश्वमाता माँ गायत्री परम पूज्य सद्गुरूदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की सूक्ष्म संरक्षण, पूर्वजों के आशीर्वाद एवं असीम अनुकम्पा के परिणाम स्वरूप चैनगंज में दिनांक 23 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका आज नगर में कलश शोभायात्रा निकालकर शुभारंभ किया गया।