हरदा: मूंग खरीदी की मांग पर किसान संघ का कृषि उपज मंडी में धरना आठवें दिन भी जारी, आंदोलन का दूसरा चरण शुरू।
Harda, Harda | Jul 11, 2026 भारतीय किसान संघ द्वारा जिले में मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। संगठन का कहना है कि अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। इसी के चलते आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए दूसरे चरण की शुरुआत कर दी गई है।