शाहपुरा: परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ अभियान हुआ शुरू
भीषण गर्मी के दौर में बेजुबान पक्षियों को राहत देने के लिए भारत विकास परिषद के सहयोग से “ परिंडा लगाओ , परिंदा बचाओ " कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया । वैशाख माह की अमावस्या के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जीव - जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना रहा ।