दरभंगा: हायाघाट से महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी श्याम भारती ने बीपीएससी में सफलता पाने वाले अशोक पासवान को किया सम्मानित।
दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र मझौलिया पंचायत होरलपट्टी गांव के उपेंद्र पासवान के पुत्र अशोक पासवान ने बीपीएससी में सफलता हासिल कर प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बनने की खुशी में लगातार सम्मानित करने पहुंच रहे हैं लोग इसी क्रम में हायाघाट से महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी श्याम भारती ने मिथिला के परंपरागत भाग और चादर से अशोक पासवान को सम्मानित किया