बालोद: तांदुला नदी के जीर्णोद्धार की बड़ी पहल: डेम से हीरापुर एनीकट तक होगा कायाकल्प, 15 दिनों में पूरा होगा सर्वे
Balod, Balod | Apr 8, 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले की जीवनदायिनी तांदुला नदी के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर बड़ी पहल शुरू की गई है। इसके तहत तांदुला जलाशय (डेम) से लेकर बालोद शहर, ग्राम सिवनी होते हुए हीरापुर एनीकट तक नदी के पूरे क्षेत्र का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।