रायसिंहनगर में उपखंड अधिकारी सुभाष चौधरी ने दो रेन बसेरा, दो इंदिरा रसोई व जवाहर पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इंदिरा रसोई में भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। बुधवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रेन बसेरों में सर्दी को देखते हुए बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए। पुस्तकालय की सुविधाएं भी संतोषजनक रहीं।