खिरकिया: खिरकिया में कल 5 घंटे बिजली बंद रहेगी, मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई रहेगी प्रभावित
खिरकिया में शनिवार, 4 अप्रैल को बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक करीब 5 घंटे तक सप्लाई बंद रखी जाएगी। यह कार्य 33/11 केवी उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी फीडर पर किया जाएगा, जिसके चलते इससे जुड़े सभी इलाकों में बिजली पूरी तरह बंद रहेगी।