सासाराम: सासाराम में भीषण जाम से लोग परेशान, एम्बुलेंस भी फंसी
Sasaram, Rohtas | May 23, 2026 सासाराम में भीषण जाम से लोग परेशान, एम्बुलेंस भी फंसी सासाराम शहर की यातायात व्यवस्था लगातार बदहाल बनी हुई है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे भीषण गर्मी के बीच शहर के बेदा नहर के पास लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग घंटों जाम में फंसे रहे।