ब्यावर: बागलिया के अकलपुरी की धूनी में मिला दुर्लभ विदेशी राजहंस, ग्रामीणों में उत्सुकता, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Beawar, Ajmer | Jun 6, 2026 ब्यावर। शनिवार शाम 5 बजे जानकारी अनुसार अकलपुरी की धूनी में एक दुर्लभ विदेशी राजहंस मिलने से ग्रामीणों में कौतूहल का माहौल बन गया। पक्षी का आकार और बनावट सामान्य पक्षियों से अलग होने के कारण उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन्यजीव प्रेमी लखा सिंह मौके पर पहुंचे और पक्षी का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचार