औरैया: गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मोहल्ला नारायणपुर कंजर बस्ती में मची अफरा-तफरी, शादी का सामान समेत लाखों का नुकसान
शहर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर स्थित कंजर बस्ती में शुक्रवार शाम गैस सिलेंडर लीक होने के बाद हुए भीषण धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर व