कोडरमा: कोडरमा उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक, पल्स पोलियो अभियान में 1.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी
कोडरमा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 28 से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। कोडरमा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार 12 बजे हुई जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई।