धमतरी: दवाई लेने जा रहे पति-पत्नी को बोलेरो वाहन ने मारी ठोकर, पति की मौत, थाना में मामला दर्ज
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले केग्राम अछोटा निवासी इंद्रेश निर्मलकर अपनी पत्नी शशी के साथ 27मई को बाइक से रायपुर दवा लेने जा रहे थे। तभी गागरा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो के चालक ने लापरवाही से डिवाइडर पार कर बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में इंद्रेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है।