बिंदु माधव वार्ड की पार्षद कनक लता मिश्रा एवं महिला से हाथापाई, वीडियो वायरल
Sadar, Varanasi | Jun 26, 2024 भारतीय जनता पार्टी के काशी विश्वनाथ मंडल के मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र की पत्नी एवं बिंदु माधव की पार्षद कनक लता मिश्रा के स्थानीय महिला के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना को लेकर दोनों पक्ष मुकदमा लिखवाने के लिए कोतवाली थाने पहुंचें हुए हैं।