वाराणसी में विवाहिता का फंदें से लटकता मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Sadar, Varanasi | Jun 26, 2024 बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित गांव में बीती रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही, मायके पक्ष वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले में जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता 3 दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी।