सीतापुर: जमुनापार में संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम का माहौल
जनपद के तालगांव थाना क्षेत्र के जमुनापुर गांव में संदिग्ध अवस्था के चलते व्यक्ति ने घर से बाहर जाकर पेड़ में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया था। सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।