चायल: फूलनगर-फुलवा गांव के मजरा ताहिरगंज में यमुना में नहाते समय युवक डूबा, एसडीआरएफ टीम ने शुरू किया तलाश अभियान
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के ताहिरगंज में यमुना नदी में नहाते समय युवक अरविंद उर्फ बराती गहरे पानी में डूब गया।बड़े भाई ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने तलाश अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।मौके पर धूमनगंज एसीपी व एयरपोर्ट पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है।देर शाम तक तलाश जारी के बाद नहीं चला पता!