बेगूसराय: जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा का दूसरा दिन कदाचार मुक्त संपन्न, प्रथम पाली में 446 छात्र रहे अनुपस्थित
जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक परीक्षा दूसरे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा हुई. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने मंगलवार की शाम 06:00 बजे कही.प्रथम पाली में 26,299 परीक्षार्थियों में 25,853 उपस्थित एवं 446 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.