बेगूसराय: बलिया थाना क्षेत्र से अपहृत महिला को बेगूसराय रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया, एसपी ने दी जानकारी
बलिया थाना क्षेत्र से अपहरण की गई महिला को पुलिस ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों बलिया थाना में एक महिला के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था.