नारनौल में आज रविवार सुबह 7:00 बजे पहली घना कोहरा देखने को मिला जिससे वाहन चालकों की गति पर ब्रेक लग गया। वहीं शीत लहर चलने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। हालांकि अभी भी बीते वर्ष की तुलना में दिसंबर माह में जमाव बिंदु के पास तापमान नहीं पहुंचा है। वर्ष 2024 में 20 व 21 दिसंबर के पास तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान दर्ज किया गया था।