भालूमाड़ा थाना क्षेत्र का मामला, जान से मारने की धमकी भालूमाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम सकोला वार्ड क्रमांक 18 में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में जीजा ने साले पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई है और खून बहने लगा। पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने जीजा के घर बात करने गया था ।