मुगलसराय में नकली शादी के नाम पर बीते मंगलवार रात्रि 09 बजे ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक लुटेरी दुल्हन और दलाल के जरिए दूल्हे से लाखों की ठगी की गई। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे व दुल्हन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। फिलहाल पुलिस दलाल समेत पूरे गिरोह के नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है