बागपत: दिल्ली संस्कृत इंटरनेशनल स्कूल मीतली के सामने हाइवे पार कर रही शिक्षिका को बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर, दोनों घायल
Baghpat, Bagpat | May 11, 2026 सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली संस्कृत इंटरनेशनल स्कूल मीतली की शिक्षिका मानसी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षिका शिखा पत्नी सचिन हाइवे पार कर रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ हो गई।