हुसैनाबाद: हुसैनाबाद के दो युवक सड़क हादसों में बने फरिश्ता, DC ने किया सम्मानित
हुसैनाबाद सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश करने वाले हुसैनाबाद नगर पंचायत के कुर्मी टोला निवासी पवन कुमार पटेल और आलोक कुमार को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। बुधवार दोपहर को पलामू समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दोनों समेत कुल आठ गुड सेमेरिटीन को दो-दो हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित