पन्ना: कुलगवा मड़ैयन जन चौपाल में विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
Panna, Panna | Jun 27, 2026 शनिवार दोपहर 12 बजे सलेहा मंडल की ग्राम पंचायत कुलगवा मड़ैयन में आयोजित जन चौपाल में गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने सहभागिता कर स्थानीय ग्रामवासियों से आत्मीय जनसंवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और मांगों को विधायक के समक्ष रखा।