मऊरानीपुर: भाषा विवाद को लेकर विवादित बयान देने वाले राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द करने की मांग, वकीलों ने SDM को ज्ञापन दिया
अधिवक्ताओं ने भाषा के नाम पर हिंसा फैलाने वाले राजनैतिक दलों की मान्यता समाप्त करने के लिए वकीलों ने आज सुवह 11 बजे महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार,चुनाव आयोग के नाम एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन SDM अजय कुमार को देते हुए बताया कि कुछ समय से राजनैतिक दल भाषा के नाम पर वोट की लालच में हिंसा व कटुता पैदा कर देश में एकात्मता व संविधान की मर्यादा को समाप्त कर रहे है।