मऊरानीपुर: अज्ञात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय सहरियों का डेरा खरकामाफ के ताले चटकाए, प्रधानाध्यापक ने पुलिस से की शिकायत
गुरुवार की देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय सहरियों का डेरा खरकामाफ के प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला तोड़ कक्ष में रखी अलमारी को तोड़कर सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने थाना लहचूरा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया जब वह आज सुबह 8 बजे विद्यालय आया तो ताला टूटे पड़े हुए थे।