राजगढ़: आचार्य श्री महाश्रमण जी से मिला सादुलपुर-राजगढ का प्रतिनिधि मंडल, ओसवाल जैन व्यायाम शाला को लेकर मिला मार्गदर्शन
Rajgarh, Churu | May 16, 2026 जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें अधिशास्ता, शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी के लाडनूं प्रवास के दौरान सादुलपुर-राजगढ़ के एक विशेष प्रतिनिधि मंडल ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस शिष्टमंडल में जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा राजगढ़ के अध्यक्ष नरेंद्र श्यामसुखा, कोलकाता प्रवासी भूपेंद्र श्यामसुखा एवं सादुलपुर प्रवासी उम्मेद मालू व्यायाशाला हेतू मिले।