चंदनकियारी: पोलकिरी गांव में बकरा विवाद हिंसक, मां-बेटी पर जानलेवा हमला, रिम्स रेफर
चंदनकियारी के भोजूडीह ओपी अंतर्गत पोलकिरी गांव में बकरा के घर में घुसकर भोजन खाने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।शुक्रवार सुबह 10 बजे बताया गया कि विधवा महिला बसंती देवी ने अवध पांडेय, रूबी देवी और तीरथ पांडेय पर घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।