हुज़ूर: भोपाल के छोला मंदिर इलाके में युवक ने 6 साल की बेटी पर छुरी से हमला किया, तीन अंगुलियां कटीं
Huzur, Bhopal | Dec 12, 2024 भोपाल में युवक ने 6 साल की बेटी पर छुरी से हमला कर दिया। मासूम ने बचाव में अपना हाथ आगे किया। इससे उसकी 3 अंगुलियां कट गई। उसके सिर और गले में भी चोट आई है। बच्ची को बचाने आए अपने बड़े भाई को भी आरोपी ने छुरी मारकर घायल कर दिया। दोनों को हमीदिया में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात छोला मंदिर इलाके की है।