धौलपुर: हाउसिंग बोर्ड में मांग भरते समय दूल्हे के हाथ कांपे, दुल्हन ने शादी तोड़ी, बारात करौली जिले से धौलपुर शहर में आई थी
शहर में विदाई से ठीक पहले दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। मंडप में दूल्हे के हाथ कांपे तो दुल्हन ने शादी तोड़ दी। इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन सहमति नहीं बनी। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है।