गुण्डरदेही: गुंडरदेही के भालूकोन्हा में 180 कबड्डी मैट ग्रामीण खिलाड़ियों को वितरित
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा और जिला खेल अधिकारी ने भालूकोन्हा के कबड्डी खिलाड़ियों को 180 कबड्डी मैट सौंपे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा स्वीकृत यह मदद खिलाड़ियों तक सुरक्षित पहुंचाई गई। इस मौके पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।