रहटगांव: हरदा, टिमरनी, खिरकिया सहित जिले में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, निःशुल्क मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर व कैलिपर्स।
हरदा जिले के दिव्यांगजनों के लिए राहतभरी पहल की गई है। भारत सरकार की एडीप योजना के तहत जिले में 1 से 3 जुलाई तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स, कृत्रिम हाथ-पैर और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविरों का लाभ हरदा, टिमरनी, खिरकिया के साथ रहटगांव सहित पूरे जिले के पात्र दिव्यांगजन ले सकेंगे।