प्रतापगढ़: आबादी की जमीन पर पाटीदारों द्वारा कब्जा रोकने पर जान से मारने की दी धमकी, शिकायत पुलिस में की गई
प्रतापगढ़ जनपद के गांव धूती निवासी मूलचंद पुत्र रोघई पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरे पिताजी दो भाई थे। दोनों का आबादी में हिस्सा बराबर था। सब अपने अपने हिस्से पर काबिज दाखिल है। मूलचंद की कुछ जमीन खाली बची हुई थी। इस पर विपक्षी कब्जा करने लगे। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी दी।