रघुराजनगर नगरी: मैहर में सरकारी लापरवाही की मिसाल, सड़क के बीच खड़ा छोड़ दिया बिजली का खंभा, मामला सामने आते ही कलेक्टर ने हटवाया पोल
अमरपाटन के जलहा गांव में सरकारी लापरवाही का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां करीब 2.92 लाख रुपये की लागत से लगभग 100 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन सड़क के बीचोंबीच खड़े बिजली के खंभे को सड़क निर्माण होने के बावजूद नहीं हटाया गया। सोसल मिडिया मे वायरल वीडिओ पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर सम्बन्धित विभाग को तत्काल खम्भे को हटाने का आदेश दिया